फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RPF would get smart phones for security purpose

ट्रेनों में ना हो लूट-पाट इसलिए होगा स्मार्ट फोन का इस्तेमाल

Wed, 29 Apr 2015 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 29 Apr 2015 11:14 AM IST
विज्ञापन
RPF would get smart phones for security purpose

फरीदाबाद से यूपी जाने वाली गाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों को सुरक्षित रखने के मकसद से अब राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को अब हाईटेक किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके सभी अपराधियों का डाटा फोटो सहित उपलब्ध कराया जाएगा।

इसी क्रम में ट्रेनों में एस्कार्ट करने वाले जीआरपी जवानों को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। जिन गाड़ियों में आरपीएफ  की सुरक्षा दी जाती है वहां आरपीएफ को अपराधियों की बुकलेट दी जाएगी।
विज्ञापन


इस रूट पर ट्रेनों को स्कार्ट कर रही यूपी जीआरपी के जवानों को स्मार्ट  फोन उपलब्ध भी करवा दिए गए हैं। जबकि हरियाणा जीआरपी को भी यह सुविधा देने का प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि इस रूट पर पिछले दिनों ट्रेनों में कई हाई प्रोफाइल आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया। जिसकी गूंज पूरे देश में हुई। मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री की पत्नी से लूटपाट की घटनाएं इसका जीता जागता उदाहरण है।

इसके पहले फरीदाबाद के एक व्यापारी की पत्नी का लाखों रुपये कीमत के गहने राजधानी एक्सप्रेस से चोरी हो गए थे। इन घटनाओं को देखते हुए जीआरपी ने यह नया कदम उठाया है।


जीआरपी आगरा के एसपी गोपेशनाथ का कहना है कि दिल्ली-फरीदाबाद-आगरा व झांसी रूट पर ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले सक्रिय बदमाशों का डिजिटल डाटा बेस तैयार किया जा रहा है।

इसमें अपराधी की फोटो व उसका पता जैसी जानकारियां होंगी। ट्रेनों को एस्कॉर्ट करने वाले जीआरपी जवानों को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराएं गए है।

इससे ट्रेन में कोई संदिग्ध मिलता है तो डाटा बेस की मदद से अपराधी की पहचान आसानी से होगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस प्रक्रिया को हरियाणा जीआरपी में भी लागू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed