{"_id":"b370561a7fb69579ad426fc2b9ff42e3","slug":"rpf-meet-teenager-to-his-father-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता से बिछड़ गई दिल्ली जा रही किशोरी आरपीएफ ने मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता से बिछड़ गई दिल्ली जा रही किशोरी आरपीएफ ने मिलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
अपने पिता के साथ दिल्ली जा रही एक किशोरी शटल में भीड़ अधिक होने के कारण स्टेशन पर ही बिछड़ गई। आरपीएफ की महिलाकर्मियों ने उसे थाने पहुंचाया। खासी मशक्कत के बिछडे़ पिता से बेटी को मिलवाया गया। मामला सोमवार की सुबह करीब सवा आठ बजे की है।
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले के गांव दारापुर निवासी गजराज यहां सेक्टर-17 प्रेमनगर में किराये पर अपनी बेटी रोशनी (14) के साथ रहता है और मेहनत मजदूरी करके परिवार पालता है। सोमवार को गजराज अपनी बेटी को लेकर सुबह करीब सवा आठ बजे ओल्ड स्टेशन पहुंचा।
विज्ञापन
स्टेशन पर पहुंची शटल में भीड़ इस कदर थी कि वह ट्रेन में चढ़ गया, लेकिन बेटी नहीं चढ़ पाई। इसी दौरान ट्रेन दिल्ली की ओर रवाना हो गई। प्लेटफार्म पर गश्त कर रही आरपीएफ महिलाकर्मी रोशनी को थाने लाई और पूछताछ कर पिता का नंबर लिया। नंबर से संपर्क कर उसे यहां बुलाया और उसके हवाले कर दिया। आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन