{"_id":"3d5842bb9ff6c86ec6b84cce3f25aa57","slug":"rpf-highalert-on-women-safety-for-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को नहीं लगा सकेंगे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को नहीं लगा सकेंगे रंग
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 16 Mar 2014 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में होली के त्यौहार को देखते हुए दैनिक महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल को हाईअलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
महिला बोगी में वीरांगना टीम के साथ-साथ पुरुष जवानों को सादे वर्दी में तैनात किया गया है। आरपीएफ जवानों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए सभी चौकियों और थानों पर बड़ी संख्या में जवानों को लगाया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यात्री नहीं रेलवे को ज्यादा चिंता है मालगाड़ियों की
विज्ञापन
आरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट चन्द्रशेखर ने अमर उजाला को बताया कि निजामुद्दीन से पलवल तक सभी थानों व चौकियों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। जवानों की 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। महिला यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखने को कहा गया है।
इसके अलावा टिकटों की कालाबाजारी रोकने, दलालों की धरपकड़ करने, स्टेशनों पर अनाधिकृत रूप से खान-पान का सामान बेचने तथा संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखने को कहा गया है।
उन्होंने कहा कि होली के दौरान यदि कोई व्यक्ति महिला बोगी में सफर करता हुआ पाया जाएगा अथवा महिलाओं पर जबरन रंग-गुलाल का उपयोग करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।