{"_id":"c54bab0d8ebd749e05d5b5ebe626d5d4","slug":"rpae-attemp-of-ibm-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईबीएम कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईबीएम कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 25 Oct 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी आईबीएम में काम करने वाली युवती ने अपने साथी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके साथी ने लिव-इन में रहते हुए दुष्कर्म को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से झारखंड की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया किआरोपी दिलीप नैयर उसके साथ कंपनी में काम करता है। दोनों के बीच डेढ़ साल पहले जान-पहचान हुई थी। युवती का आरोप है कि दोस्ती होने के बाद शादी को लेकर दोनों साथ-साथ रहने लगे थे।
विज्ञापन
कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि दिलीप पहले से शादीशुदा है इसके बावजूद उसने अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी महीने युवती के गुड़गांव डीएलएफ फेज तीन में शिफ्ट होने के बाद पता चला कि दिलीप उससे शादी करने को तैयार ही नहीं है। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दे दी। युवती की शिकायत पर पुलिस आरोपी दिलीप के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन