{"_id":"69cd28698db175575c03275a","slug":"rovers-rangers-camp-started-in-government-post-graduate-college-delhi-ncr-news-c-1-noi1095-4114146-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुआ रोवर्स रेंजर्स शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुआ रोवर्स रेंजर्स शिविर
विज्ञापन
नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर शुरू हुआ। इसका उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भाव व टीमवर्क भावना का विकास करना है। डीओसी गाइड शैफाली ने छात्रों को शिविर के नियम, दैनिक कार्यक्रम और विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
प्राचार्या डॉ. अनीता मिश्रा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्रों को शारीरिक, मानसिक व सामाजिक रूप से परिपक्व बनाती हैं। पूर्व प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन में रोवर्स रेंजर्स समिति के सदस्य डॉ. संघमित्रा, डॉ. ममता गौतम और डॉ. अनिता कुमारी का सहयोग रहा। इस शिविर की संयोजन डॉ. पारुल कौशिक ने किया। ब्यूरो