{"_id":"5ce5d337bdec22073073e5c1","slug":"route-diversion-from-4-o-clock-around-the-counting-place-in-phool-mandi-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रूट देखकर ही घर से निकलें, फूल मंडी स्थित मतगणना स्थल के आसपास सुबह 4 बजे से डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रूट देखकर ही घर से निकलें, फूल मंडी स्थित मतगणना स्थल के आसपास सुबह 4 बजे से डायवर्जन
Thu, 23 May 2019 04:24 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 23 May 2019 04:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। भंगेल स्थित फूलमंडी को मतगणना स्थल बनाया गया है। फूल मंडी से लगी सड़कों पर सुबह 7 बजे से यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। मतगणना स्थल के आसपास भी रूट डायवर्जन से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बृहस्पतिवार को रूट देखने के बाद ही घर से निकलें।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के सूरजपुर की ओर से कुलेसरा होकर फेज-दो की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को कच्ची सड़क तिराहा से औद्योगिक एरिया की तरफ मोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा भंगेल व गेझा तिराहे से सूरजपुर की ओर जाने वाले वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर जाना होगा। फूलमंडी तिराहे से सेक्टर-88 चौक तक मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। इस मार्ग का प्रयोग करने वालों को फेस-दो तिराहे से लावा कंपनी तिराहे की ओर मुड़कर जाना होगा।
विज्ञापन
पार्किंग के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। प्रत्याशी व पार्टी एजेंट के लिए बस स्टैंड की पार्किंग आरक्षित की गई है। फूल मंडी के गेट नंबर-5 से प्रवेश करना होगा। माइक्रो ऑब्जर्वर व मतगणना कर्मचारियों के फूलमंडी के गेट नंबर-एक से कैंट आरओ कंपनी तक पार्किंग निर्धारित की गई है। इन्हें गेट नंबर-दो से प्रवेश दिया जाएगा, जबकि मीडिया गेट नंबर-पांच के सामने वाहनों की पार्किंग करनी होगी और गेट नंबर-दो से प्रवेश करना होगा।
विज्ञापन