'सभी मेडिकल रिपोर्ट मिलेंगी': केजरीवाल को बड़ी राहत, पत्नी सुनीता डाइट पर भी कर सकती हैं चर्चा
अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत मिल गई है। मेडिकल बोर्ड से केजरीवाल की डाइट पर पत्नी सुनीता भी चर्चा कर सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदालत ने शनिवार को जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता को उनके मेडिकल रिकॉर्ड देखने की अनुमति दे दी और उन्हें स्वतंत्र रूप से उनके वकील के तौर पर मेडिकल बोर्ड या डॉक्टरों से सलाह लेने की भी अनुमति दे दी। हालांकि, अदालत ने केजरीवाल की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने जेल अधिकारियों को यह निर्देश देने की मांग की थी कि डॉक्टरों से परामर्श के दौरान सुनीता केजरीवाल को उनकी अटेंडेंट बनने की अनुमति दी जाए।
विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कहा कि केजरीवाल को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है और दिल्ली जेल नियमों के अनुसार जेल अधीक्षक द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के परामर्श से विचाराधीन कैदी के साथ परिवार के किसी सदस्य को अटेंडेंट के तौर पर तभी अनुमति दी जाती है, जब कैदी अस्पताल में भर्ती हो।
अदालत ने कहा कि विशेष रूप से जेल अधिकारियों के इस कथन के मद्देनजर कि कई अन्य कैदी भी आवेदक की तरह ही बीमारी का इलाज करा रहे हैं और उन्हें किसी अटेंडेंट को रखने की अनुमति नहीं दी गई है। केजरीवाल की पत्नी को उनके मेडिकल रिकॉर्ड तक पहुंच प्रदान करने के संबंध में अदालत ने कहा कि जेल अधिकारियों को कोई आपत्ति नहीं है और कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री इस बात से सहमत थे कि उनके मेडिकल रिकॉर्ड संबंधित अधिकारियों द्वारा उचित रूप से साझा किए जा रहे हैं। साथ ही केजरीवाल के परिवार के सदस्य उन्हें एम्स के मेडिकल बोर्ड द्वारा निर्धारित आहार के अनुसार घर का बना खाना उपलब्ध करा रहे हैं।
अदालत ने कहा कि इसके अनुसार जहां तक डॉक्टरों के साथ उनकी मेडिकल बैठकों व परामर्शों के मेडिकल रिकॉर्ड उनकी पत्नी को उपलब्ध कराने के आवेदक के अनुरोध का संबंध है, उसे अनुमति दी जाती है और जेल अधिकारियों को आवेदक के मेडिकल रिकॉर्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जाता है।
केजरीवाल द्वारा अपनी पत्नी को मेडिकल बोर्ड या डॉक्टरों से स्वतंत्र रूप से परामर्श करने और सलाह लेने की अनुमति देने के अनुरोध के संबंध में अदालत ने कहा कि केजरीवाल और उनके वकील ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक था कि उनका निर्धारित आहार ठीक से तैयार किया गया हो।