{"_id":"5d4cca0b8ebc3e6d234f5580","slug":"rotavirus-vaccine-free-in-delhi-hospitals-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में रोटावायरस टीका निशुल्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में रोटावायरस टीका निशुल्क
Fri, 09 Aug 2019 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
टीका निशुल्क
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में शुक्रवार से रोटा वायरस का टीका निशुल्क उपलब्ध होगा। दिल्ली सरकार टीकाकरण कार्यक्रम के तहत यह सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसके तहत सभी अस्पतालों में यह टीका उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि सभी अस्पतालों को टीका उपलब्ध करा दिया गया है। निजी अस्पतालों में सह टीका करीब तीन हजार रुपये की कीमत में मिलता है। 6 से 10 साल तक के बच्चे और 14 हफ्ते के शिशु को टीका लगाई जाती है।
विज्ञापन
छोटे बच्चों में रोटावायरस डायरिया जैसी बीमारी का सबसे बड़ा कारण है। ऐसे में बच्चों को डायरिया से बचने के लिए इसकी जरूरत होती है लेकिन इसकी कीमत प्राइवेट में बेहद ज्यादा है इसलिए अब सरकारी अस्पतालों में इसे फ्री में उपलब्ध करवाया जाएगा। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के मुताबिक इससे करीब 2.15 लाख बच्चों की हर साल मौत हो जाती है।
विज्ञापन