फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Romeo Free Mission 103 with seven women arrested.

रोमियो फ्री मिशन में सात युवतियों संग सैंकड़ों मजनूओं को दबोचा

Sun, 11 Oct 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 11 Oct 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
Romeo Free Mission 103 with seven women arrested.

गुड़गांव-महरौली रोड पर कमिश्नरी की पुलिस ने शनिवार रात को रोमियो फ्री अभियान चलाकर 103 लोगों को दबोचा। इसमें सात युवतियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन


कमिश्नरी की पुलिस ने शनिवार रात 11 से दो बजे तक यह अभियान चलाया। इस दौरान एंटी इव टीजिंग प्रकोष्ठ की महिला सिपाही एम जी रोड पर खड़ी थीं। उनके संपर्क में आने वाले मंजनू को पुलिस उठा लेती थी।

विज्ञापन


पुलिस उनको डीटी मॉल के पास की पुलिस चौकी में ले जाकर रखती थी। पुलिस ने उसे मंजनू घर बना दिया था। उसके बाहर मंजनू घर लिखा हुआ था। पुलिस ने करीब तीन घंटे के अभियान में 103 लोगों को दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सात युवतियां भी शामिल हैं। छह युवतियां सहारा मॉल के पब से निकल रही थी। जहां पर यह अपने ग्राहकों को तलाश रही थी। पुलिस ने अभियान खत्म होने के बाद सबको सेक्टर 29 थाने पहुंचाया।

मंजनू घर बना आकर्षण का केंद्र

Romeo Free Mission 103 with seven women arrested.

आरोपियों का मेडिकल चेकअप कराने के पुलिस ने 107 व 151 के तहत कार्रवाई करके डीसीपी हेडक्वार्टर के सामने पेश किया। जहां पर उन्हें निजी मुचलके के बाद छोड़ दिया गया है।

गौरतलब है कि दस दिन पहले भी पुलिस ने इसी तरह से अभियान चला कर 100 लोगों को दबोचा था। जिस स्थान पर पुलिस नजर आती थी।

वहां पर मंजनू घर लिखा हुआ देख कर आने जाने वाले लोग भौचक्के हो जाते थे। सभी मंजनूओं को एक साथ रखने के पीछे पुलिस की मंशा थी कि आने-जाने वाले लोग उनको देखें। ऐसे हालात में हर कोई नजरें चुरा रहा था। छिपने का प्रयास कर रहा था।

गुड़गांव के एसीपी सदर धारण यादव के मुताबिक समाज में महिलाओं और युवतियों को खुल कर चलने का अधिकार है। इसी के चलते फब्ती कसने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया है। 103 लोगों को दबोचा गया है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed