फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rohit shekhar tiwari Death due to heart disease

रोहित तिवारी मौत मामला: दिल की बीमारी से मौत होने की आशंका, नहीं मिले चोट के निशान

Thu, 18 Apr 2019 10:01 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Apr 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
rohit shekhar tiwari Death due to heart disease
रोहित तिवारी की मां और परिजन - फोटो : अमर उजाला

रोहित तिवारी की मौत हृदय संबंधी बीमारी से होने की आशंका है। पोस्टमार्टम के दौरान रोहित के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि रोहित के शरीर में एल्कोहल मिली है। यह जानकारी पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने दी। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

विज्ञापन

 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट गुरुवार शाम तक आने की संभावना है। पांच डॉक्टरों के एक पैनल ने एम्स में रोहित के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने रोहित की मौत मामले में बुधवार शाम तक आठ लोगों के बयान दर्ज कर लिए थे। किसी बाहरी व्यक्ति के घर में प्रवेश होने की आशंका बहुत ही कम है। रोहित की मौत की जांच के लिए एक अनौपचारिक एसआईटी गठित की गई है।   
विज्ञापन


दक्षिण जिले के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहित तिवारी परिवार के साथ सोमवार को उत्तराखंड से दिल्ली लौटा था। वे उत्तराखंड वोट डालने गए थे। रोहित व उसकी पत्नी और नौकर एक कार में थे, जबकि मां उज्जवला अलग कार में थी। परिवार के लोगों ने अपने बयानों में बताया है कि रोहित ने दिल्ली आते हुए रास्ते में कार में शराब पी थी। रात करीब साढ़े नौ बजे वे लोग दिल्ली पहुंचे थे। खाना खाकर रात करीब 11:30 रोहित सो गया था। रात सुबह देर से उठता था इसलिए कोई उसे जगाता नहीं था। रोहित एक से दो बजे के बीच जग जाता था। जब वह जगा नहीं तो पत्नी के कहने पर नौकर गोलू रोहित को जगाने गया। रोहित बेसुध पड़ा था। उसकी नाक से खून निकल रहा था और तकिए पर पड़े खून के धब्बे सूख से गए थे। गोलू ने ये जानकारी परिवार के लोगों को दी। एंबुलेंस बुलाकर रोहित को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बताया कि रोहित की करीब एक वर्ष पहले बाईपास सर्जरी हो चुकी है। रोहित कई बीमारियों की दवाई खाते थे। रोहित की नकसीर कभी भी अक्सर चल जाती थी। डॉक्टरों का कहना है कि हो सकता है कि ज्यादा एसिड पड़ने से ह्दय पर जोर पड़ा और रोहित की मौत हो गई। रोहित के कमरे में बहुत सारी दवाईयां मिली हैं। पुलिस ने रोहित की मौत मामले में करीब बुधवार शाम तक आठ लोगों के बयान दर्ज कर लिए थे। इनमें रोहित की पत्नी, मां उज्जवला, नौकर गोलू, खाना बनाने वाले महिला पम्मी, रोहित के भाई समेत आठ लोगों के बयान दर्ज किए हैं। किसी ने तरह का आरोप नहीं लगाया है। 
 

Trending Videos

रोहित के घर के सीसीटीवी बंद पड़े हुए थे

rohit shekhar tiwari Death due to heart disease
CCTV Camera - फोटो : irishtimes.com
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहित के डिफेंस कॉलोनी स्थित घर के बाहर व अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, मगर ये कैमरे काफी समय से बंद पड़े हुए हैं। ऐसे में पुलिस ने घर से सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को उठा लिया है और उसकी चेकिंग करवा रही है। ऐसा न हो कि सीसीटीवी कैमरे किसी ने बंद कर दिए हो। इसके लिए तकनीकी एक्सपर्ट पुलिस अधिकारियों को जांच में लगाया गया है। 

सुनंदा केस के बाद पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है
सुनंदा केस के बाद पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। हाईप्रोफाइल सुनंदा केस में पुलिस की तरफ से कई गलतियां हो गई थीं। इस कारण पुलिस को जलालत झेलनी पड़ी थी। ऐसे में रोहित तिवारी मामले की पुलिस हर कोण से जांच कर रही है। पुलिस किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहती। जांच के लिए एसीपी डिफेंस कॉलोनी रणवीर सिंह की देखरेख में डिफेंस कॉलोनी थानाध्यक्ष अरविंद शर्मा, कोटला थानाध्यक्ष अजय नेगी, लोधी कॉलोनी थानाध्यक्ष अनिल शर्मा व इंस्पेक्टर राजेश शर्मा आदि की एक अनौपचारिक एसआईटी बनाई गई। 

 

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंपा 

rohit shekhar tiwari Death due to heart disease
एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी का निधन (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रोहित का शव परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों ने बुधवार शाम को रोहित केशव का लोधी कॉलोनी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया था। अंतिम संस्कार में काफी राजनीतिक लोग व रिश्तेदार आदि लोग पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed