फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rohit Dalal and Akshay Dilawari, who are associated with the field of sports and fitness, joined aap

Delhi: खेल और फिटनेस के क्षेत्र से जुड़े रोहित दलाल और अक्षय दिलावरी AAP में शामिल, केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

Thu, 26 Dec 2024 12:58 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 26 Dec 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
Rohit Dalal and Akshay Dilawari, who are associated with the field of sports and fitness, joined aap
खेल और फिटनेस के क्षेत्र से जुड़े रोहित दलाल और अक्षय दिलावरी AAP में शामिल - फोटो : X/aap
खेल और फिटनेस जगत से जुड़े रोहित दलाल, अक्षय दिलवारी व तिलक राज सहित करीब 80 बॉडी बिल्डर और रेसलर बृहस्पतिवार को आप में शामिल हो गए। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में पटका और टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। अब ये स्वस्थ रहने के लिए लोगों को ट्रेनिंग और प्रेरणा दे रहे हैं। इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। दिल्ली में सरकार बनने के बाद ये खेल, रेसलिंग और जिम एसोसिएशन के मसलों के समाधान पर काम करेंगे। सब लोगों का स्वस्थ रहना जरूरी है। अगर स्वास्थ्य नहीं होगा तो सब चीजें बेमानी हो जाती हैं। ये लोग कई बच्चों और युवाओं को ट्रेनिंग देते हैं। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि दिल्ली में जितने भी जिम से जुड़े लोग हैं, वहां इन सब का प्रभाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्पोर्ट्स को लेकर दिल्ली सरकार काम करेगी। रोहित दलाल और तिलक राज व अक्षय ने देश का नाम रोशन किया है। यूथ इनसे प्रभावित है। दोनों को आप में शामिल किया है। जिम एसोसिएशन बनेगी। हम लोगों को स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अगर स्वास्थ्य ठीक नहीं होगा तो कुछ नहीं है। आज यह कई युवाओं और बच्चों को प्रशिक्षण देते हैं। आने वाले दिनों में कई जिम मालिक आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed