फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rohini loot opens

चार बांग्लादेशियों ने दिल्ली में की थी डकैती

Thu, 06 Mar 2014 07:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Mar 2014 07:28 AM IST
विज्ञापन
Rohini loot opens

दिल्ली के रोहिणी में पांच जनवरी को तांबे और एल्यूमिनियम के गोदाम में गार्ड को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले चार बांग्लादेशी बदमाशों को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गैंग सरगना सागर उर्फ जहांगीर उर्फ दादा (35), सुहाग उर्फ रुस्तम (27), अजीबुल खान उर्फ बुलेट (24) व शाकिर अली (21) के रूप में हुई है। आरोपी नोएडा, सूरजपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गुड़गांव, आगरा व दिल्ली के गोदामों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने इनके पास से ट्रक, कंप्यूटर व पांच फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: मां की अश्लील फोटो बनाकर बेटी को कर दिया ईमेल
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि पांच जनवरी को केएन काटजू मार्ग पर हथियारबंद बदमाशों ने एक गोदाम पर धावा बोला। बदमाश गार्ड सुनील कुमार को बंधक बनाकर लाखों रुपये का माल लूटकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की।


पुलिस को पता चला कि वारदात में बांग्लादेशी सागर का हाथ है। सूचना के बाद पुलिस ने मंगलवार को रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास से चारों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन्होंने ही रोहिणी समेत कई जगह वारदात अंजाम दी है। सागर ने बताया कि वह युवतियों पर एक किताब लिख रहा है।

पढ़ें: रावल केशवन बदरीनाथ में करते थे मनमानियां

उसने कुछ पंफलेट छपवाकर महिला कॉलेजों के बाहर भी बांटे थे। पंफलेट के जरिये वह युवतियों से एक फोटो, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियां जुटाता था। पुलिस को शक है कि वह इन जानकारियों का गलत इस्तेमाल करना चाहता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed