{"_id":"5e49be798ebc3ee5fd7076f2","slug":"rod-used-in-killing-five-family-members-recovered-in-bhajanpura","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजनपुरा में परिवार के पांच लोगों की हत्या में इस्तेमाल रॉड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजनपुरा में परिवार के पांच लोगों की हत्या में इस्तेमाल रॉड बरामद
Mon, 17 Feb 2020 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Feb 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
bhajanpura murder case
- फोटो : अमर उजाला
भजनपुरा के सी ब्लॉक स्थित दंपती समेत तीन बच्चों की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद कर ली है। आरोपी प्रभु चौधरी ने लोहे की रॉड को घटनास्थल के पास ही छिपा दिया था। हालांकि मृतका का मोबाइल बरामद नहीं हो पाया है। उधर, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच में स्पष्ट हो रहा है कि आरोपी ने अकेले ही पूरी वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
आरोपी प्रभु चौधरी की रिमांड के दौरान उसने आखिरकार सच उगल ही दिया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने पौने चार लाख रुपये के लिए पूरी योजना के साथ पांचों लोगों की हत्या की। मृतक शंभू चौधरी अपनी इस रकम को उससे वापस मांग रहा था। सबसे ज्यादा शंभू की पत्नी उसे इन रुपयों के लिए अक्सर ताने देती थी। बच्चों को भी इन रुपयों के बारे में पता था।
विज्ञापन
प्रभु चौधरी ने सभी को रास्ते से हटाने की साजिश रची और 3 फरवरी को शंभू को फोन कर लक्ष्मी नगर बुलाया और खुद उसके घर आकर उसकी पत्नी की हत्या कर दी। बाद में एक के बाद एक उसके तीनों बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन