{"_id":"5dae37588ebc3e01376aacf9","slug":"robert-vadra-admitted-in-metro-hospital-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉबर्ट वाड्रा नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती, देर रात प्रियंका गांधी भी पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉबर्ट वाड्रा नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती, देर रात प्रियंका गांधी भी पहुंचीं
Tue, 22 Oct 2019 05:26 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 22 Oct 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती वाड्रा
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को हड्डी में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार दोपहर बारह बजे सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्हें फर्स्ट फ्लोर पर वीआईपी रूम नंबर 108 में रखा गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पुनीत उनका इलाज कर रहे हैं। उनका सीटी स्कैन भी किया गया। उन्हें देखने प्रियंका गांधी भी रात 8 बजे अस्पताल पहुंचीं। सूचना मिलने के बाद कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
अस्पताल प्रशासन ने अभी उनकी बीमारी के बारे में विस्तार से कुछ भी बताने से इनकार किया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनके पैर और पीठ में दर्द है। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें व्हीलचेयर दिया गया गया लेकिन वह चलकर ही डॉक्टर के कमरे तक गए। मंगलवार सुबह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी भी उनसे मिलने पहुंच सकते हैं।