{"_id":"459369159dc5c89ff9e67e25d33bcb16","slug":"robbry-in-two-homes-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशा तोड़ कार से निकाला लैपटॉप, मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशा तोड़ कार से निकाला लैपटॉप, मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 28 Sep 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस से बेखौफ चोरों ने एक कार और दो घरों को निशाना बनाकर जेवरात, लैपटॉप आदि पार कर दिए। चुनाव के माहौल में चोरों की सरगर्मी पुलिस की लापरवाह कार्यशैली को उजागर करती है। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।
फतेहपुर बिलौच गांव निवासी सुरजमैल शुक्रवार रात खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो रहे थे। रात किसी समय चोरों ने उनके घर में घुस कर करीब पचास हजार के जेवरात पार कर दिए। सुबह उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने शनिवार को बल्लभगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
चोरी की दूसरी घटना सेक्टर-18 निवासी साहिल पुत्र वेदप्रकाश के यहां हुई। 20 सितंबर की रात उनके घर में घुसकर चोर जेवरात चुरा ले गए। उन्होंने ओल्ड फरीदाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
सेक्टर-21 निवासी विक्रम सिंह शनिवार दोपहर एक दोस्त से मिलने जीटी रोड गए थे। जीटी रोड पर कार पार्क कर वह दोस्त के घर चले गए।
करीब आधा घंटे बाद लौटे तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है। चोर कार के अंदर रखा लैपटॉप और मोबाइल चुरा ले गए। विक्रम सिंह ने ओल्ड फरीदाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।