फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   robbery with aap mla manoj kumar brother

आप विधायक मनोज कुमार के भाई से लूटपाट

Sat, 23 Jan 2016 10:16 AM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
robbery with aap mla manoj kumar brother

दिल्ली के कोंडली विधानसभा से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मनोज कुमार के भाई जुगल किशोर से ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की।

विज्ञापन


बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर बाइक और नगदी लूट ली। विधायक ने इस बात को जानकारी एसएसपी को दी है। हालांकि मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नही हुई है।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी जुगल किशोर वहीं की एक कंपनी में काम करते हैं। कंपनी के काम से अपनी पल्सर बाइक से वह बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा आए थे।

वह 60 मीटर रोड से वापस दिल्ली लौट रहे थे

robbery with aap mla manoj kumar brother

देर रात जब वह काम समाप्त कर वह 60 मीटर रोड से वापस दिल्ली लौट रहे थे। इकोटेक थ्री कोतवाली क्षेत्र के यामाहा कट के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए रोक लिया।


जुगल कुछ कर पाते उतने में ही लुटेरों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और बाइक और नगदी लूटकर फरार हो गए।

इस बात की सूचना जुगल ने अपने भाई मनोज कुमार को दी। विधायक ने तुरंत एसएसपी किरण एस को फोन कर घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने भी बदमाशों के खिलाफ कार्यवाई का आश्वासन दिया।

इस मामले में इकोटेक कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह भड़ाना का कहना है कि पीड़ित की ओर से अभी तक लिखित में कोई शिकायत नही मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। जबकि विधायक मनोज कुमार का कहना है कि नोएडा पुलिस घर से शिकायत पत्र ले जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed