फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robbery of 10 million in a house of businessman.

व्यापारी के घर से चोरों ने उड़ाए 10 लाख

Thu, 18 Dec 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 18 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
Robbery of 10 million in a house of businessman.

नोएडा के जहांगीरपुर कस्बे में बुधवार शाम अनाज मंडी पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर दूर किराना व्यापारी के मकान में घुसकर 7-8 बदमाशों ने डाका डाला। बदमाश हथियारों के बल पर परिजनों को बंधक बनाकर डेढ़ लाख नगदी व करीब आठ लाख रुपये के जेवर ले गए।

विज्ञापन


पुलिस चौकी से महज पचास मीटर दूरी पर संजय अग्रवाल का घर है। बुधवार शाम 7:45 बजे रोजाना की तरह वे दुकान बंद करके घर पर पहुंचे थे, लेकिन पहले से घात लगाए नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी को गेट पर पहुंचते ही घर में धकेला और अंदर घुस गए।
विज्ञापन


परिवार के लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने सभी पर तमंचे तान दिए और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद नगदी व जेवर लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने रात में ही पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने बदमाशों की संख्या को महज चार दिखाते हुए लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, बृहस्पतिवार को आसपास के गांवों और प्रतिनिधियों को जानकारी मिली तो वे कस्बे में पहुंच गए। कांग्रेस नेता धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों ने चौकी पर तैनात इंचार्ज को दोषी मानते हुए उनके  तबादले की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने लोगों की मांग पूरी करते हुए चौकी इंचार्ज भीकम सिंह को हटाने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed