फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robbery in gaziabad failed due to a family

इस परिवार की बहादुरी के सामने पस्त हुआ पूरा गैंग

Tue, 10 Mar 2015 02:09 PM IST
Updated Tue, 10 Mar 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
Robbery in gaziabad failed due to a family

पॉश कॉलोनी प्रीत विहार में रविवार रात 12 बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी केके भटनागर के मकान पर धावा बोला दिया। बदमाशों ने व्यापारी की 13 वर्षीय पोती को गन प्वाइंट पर ले लिया और अलमारियों की चाभी मांगने लगे।

विज्ञापन


पोती की जान खतरे में देख भटनागर फैमिली बदमाशों पर टूट पड़ी। परिवार की बहादुरी के सामने बदमाशों के हौसले पस्त हो गए और वे हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से बदमाशों का हेलमेट एवं गमछा बरामद किया है।
विज्ञापन


प्रीत विहार कॉलोनी में बसपा के पूर्व पार्षद एवं कपड़ा व्यापारी कृष्ण कुमार भटनागर पत्नी नीरू, बेटे आकाश, विक्रांत, पुत्रवधू राखी, नुकुर, पोते लक्ष्य(7), पोती हर्षिता(13) के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षिता कक्षा आठ की छात्रा है। रविवार रात करीब दस बजे व्यापारी पत्नी, पुत्रवधु नुकुर और पोते लक्ष्य के साथ मकान के फर्स्ट फ्लोर पर थे, जबकि परिवार के बाकी सदस्य सेकेंड फ्लोर पर थे।

हर्षिता के लिए जान पर खेला पूरा परिवार

Robbery in gaziabad failed due to a family

तभी एक दर्जन बदमाश दीवार फांदकर मकान में दाखिल हुए। इसी बीच हर्षिता कमरे से बाहर निकली, जिसे बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ले लिया। हर्षिता की चीख सुनकर परिजन अपने कमरों से बाहर आ गए।

बदमाशों ने हर्षिता को गोली मारने की धमकी देते हुए अलमारियों की चाभी मांगी। हर्षिता की जान खतरे में देख भटनागर फैमिली बदमाशों पर टूट पड़ी, जिससे उनके हौसले पस्त हो गए।

बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से बदमाशों के हेलमेट एवं गमछे मिलें है। इससे संभावना है कि बदमाश बाइकों पर सवार होकर आए थे।

बदमाश से भिड़ गईं नीरू

Robbery in gaziabad failed due to a family

पोती को गन प्वाइंट पर देख सबसे पहले केके भटनागर की 55 वर्षीय पत्नी नीरु ने बहादुरी दिखाई और उसने चीखते हुए बदमाश से तमंचा छीनने की कोशिश की।

इसके बाद अन्य परिजन बदमाशों पर टूट पड़े। अचानक किए गए हमले से ही बदमाश के हौसले पस्त हो गए। भटनागर फैमिली का कहना है कि सूचना के बाद भी पुलिस दो घंटे बाद पहुंची। यदि पुलिस समय पर पहुंचती तो शायद बदमाश पकड़े जाते।

उधर, हैंडलूम पावरलूम एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार एवं महासचिव अरुण भटनागर ने पुलिस से बदमाशों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। मुखबिरों के जरिए बदमाशों की तलाश जारी है। - सुबोध सक्सेना, एसओ मुरादनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed