{"_id":"5c7edf2755d68b6c7f3d291ebb156729","slug":"robbery-attempt-on-yamuna-expressway-in-daylight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर दिन दहाड़े लूट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर दिन दहाड़े लूट का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 02 Feb 2016 04:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर बोलेरो कार में सवार एक परिवार को दिनदहाड़े चार बाइकों से आए छह बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। एक बदमाश कार को रोकने के चक्कर में घायल हो गया जबकि दूसरे बदमाश को लोगों ने दबोच लिया। चार बदमाश मौका पाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से दो बाइक बरामद कर ली हैं। बताते हैं चोरी की बाइकें लेकर बदमाश एक्सप्रेसेवे पर वारदात के लिए निकले थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गांव आकलपुर निवासी सुभाष सिंह का बीमार भांजा मनोज नोएडा के फोर्टिस असपताल में भर्ती है। सोमवार को सुभाष अपने भाई प्रेमपाल व परिवार के ही रोतेंद्र,सीमा, परमेश्वरी आशा व दयावती मनोज को अस्पताल से देखने के बाद वापस गांव के लिए आ रहे थे। उनके साथ एक दूसरी स्विफ्ट कार में उनके भाई रविन्द्र भाटी परिवार के अन्य लोगों के साथ पीछे-पीछे आ रहे थे।
विज्ञापन
करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर के पास चार बाइकों पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने बोलेरो का पीछा करना शुरू कर दिया। चालक बोलेरो की रफ्तार और तेज कर मिर्जापुर कट से नीचे उतरने लगा। इस दौरान अपाची बाइक सवार एक बदमाश ने ओवरटेक कर बाइक से बोलेरो में टक्कर मार दी। बदमाश घायल हो गया। चालक ने जैसे ही बोलेरो रोकी तो तीन अन्य बाइकों पर सवार बदमाश हाथों में हथियार लहराते हुए वहां आ गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने सुभाष व महिलाओं से मारपीट व लूटपाट शुरू कर दी। इसी बीच पीछे से स्विफ्ट कार सवार में रविन्द्र भाटी व उनके साथी भी वहां पहुंच गये। लूटपाट होते देख उन्होंने शोर मचा दिया। बदमाश भागने लगे। भीड़ ने एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि उसके अन्य साथी दो बाइकों पर सवार होकर नोएडा की तरफ फरार हो गए।
लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरे घायल बदमाश को एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित सुभाष की तरफ से थाना रबूपुरा में शिकायत की गई है। पकड़े गए बदमाश की पहचान चरन सिंह, जबकि कैलाश अस्पताल में भर्ती बदमाश की पहचान मलकेश के रूप में हुई। बुलैट व अपाची दोनों बाइकें दिल्ली से चोरी की गई बताई जा रहीं हैं।