फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   robbers looted passengers in RTV bus

आरटीवी में बदमाशों ने यात्रियों से की लूटपाट

Thu, 24 Jan 2019 11:24 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 24 Jan 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
robbers looted passengers in RTV bus
demo
नई दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में आरटीवी में सवार होकर बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया। बदमाशों ने दो यात्रियों को चाकू मारने की धमकी देकर उनसे मोबाइल लूट लिए। बदमाशों के भागने के दौरान यात्रियों ने उनका पीछा किया और एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। पुलिस पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर फरार बदमाश की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाश की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी अभिषेक (19) के रूप में हुई है। बदमाश के पास से एक चाकू और एक यात्री से लूटा गया मोबाइल मिल गया है। पुलिस का कहना है कि दूसरे बदमाश की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी विक्की प्रसाद (22) स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। बुधवार दोपहर में वह आरटीवी में बैठकर मयूर विहार से लक्ष्मी नगर आ रहा था। चांद सिनेमा के पास आरटीवी के पहुंचते ही दो बदमाश उसमें सवार हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बदमाशों ने चाकू निकाल लिया और विक्की और उसके बगल में बैठे खोड़ा निवासी राम रहीश को चाकू मारने की धमकी देकर सारा सामान निकालकर देने के लिए कहा। यात्रियों ने अपना-अपना मोबाइल फोन निकालकर बदमाशों को दे दिया। 


वारदात करने के बाद बदमाश आरटीवी रुकवाकर नीचे उतरे और भागने लगे। भागते बदमाश को देखकर दोनों यात्री शोर मचाकर पीछे भागे। आसपास के लोगों की मदद से विक्की ने एक बदमाश को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed