{"_id":"046ed0b40593ceca5aba3b3471b7ed40","slug":"robbers-hold-through-whatsapp-in-delhi-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल ने वाट्सएप के जरिए किया बड़ा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल ने वाट्सएप के जरिए किया बड़ा काम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 29 Nov 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लाजपत नगर में रहने वाले मॉडल के घर बुधवार को पांच हथियारबंद बदमाश लूटपाट करने आए। मॉडल के साथी ने वाट्सएप से मकान मालिक को इसके बारे में बताया। मकान मालिक ने लोगों के साथ एक आरोपी मनदीप को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
डकैती का मामला दर्ज कर पुलिस ने मनदीप को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों को दबोचने के लिए पुलिस झज्जर समेत एनसीआर में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, 24/12, उत्तम नगर, हिसार (हरियाणा) निवासी हिमांशु पपनेजा (25), शिवम गौड़ और नेबील खान के साथ डी-ब्लॉक, लाजपत नगर-एक में किराये पर रहता है।
विज्ञापन
वह मॉडलिंग करता है। दो दिन पहले उसकी कजन सन्नी और पंकज नारंग व दोस्त जिबरान मिलने आए थे। 26 नवंबर सुबह करीब 11:30 बजे सभी फ्लैट में थे। तभी पांच बदमाश घर में घुसे और हथियार के बल पर सभी से मोबाइल, लैपटॉप और एटीएम कार्ड ले लिए।
विज्ञापन
मौका देख शिवम ने बाथरूम जाकर वाट्सएप से मकान मालिक को जानकारी दी। मकान मालिक ने लोगों को एकत्रित किया। शोरशराबा सुन बदमाश भागने लगे। भागते वक्त मनदीप बालकनी से गिर गया। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उसे अस्पताल ले गए जबकि अन्य बदमाश सामान लेकर स्विफ्ट कार से भाग गए।