फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robbers hold through Whatsapp in delhi.

मॉडल ने वाट्सएप के जरिए किया बड़ा काम

Sat, 29 Nov 2014 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Nov 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
Robbers hold through Whatsapp in delhi.

दिल्ली के लाजपत नगर में रहने वाले मॉडल के घर बुधवार को पांच हथियारबंद बदमाश लूटपाट करने आए। मॉडल के साथी ने वाट्सएप से मकान मालिक को इसके बारे में बताया। मकान मालिक ने लोगों के साथ एक आरोपी मनदीप को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


डकैती का मामला दर्ज कर पुलिस ने मनदीप को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों को दबोचने के लिए पुलिस झज्जर समेत एनसीआर में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, 24/12, उत्तम नगर, हिसार (हरियाणा) निवासी हिमांशु पपनेजा (25), शिवम गौड़ और नेबील खान के साथ डी-ब्लॉक, लाजपत नगर-एक में किराये पर रहता है।
विज्ञापन


वह मॉडलिंग करता है। दो दिन पहले उसकी कजन सन्नी और पंकज नारंग व दोस्त जिबरान मिलने आए थे। 26 नवंबर सुबह करीब 11:30 बजे सभी फ्लैट में थे। तभी पांच बदमाश घर में घुसे और हथियार के बल पर सभी से मोबाइल, लैपटॉप और एटीएम कार्ड ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका देख शिवम ने बाथरूम जाकर वाट्सएप से मकान मालिक को जानकारी दी। मकान मालिक ने लोगों को एकत्रित किया। शोरशराबा सुन बदमाश भागने लगे। भागते वक्त मनदीप बालकनी से गिर गया। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उसे अस्पताल ले गए जबकि अन्य बदमाश सामान लेकर स्विफ्ट कार से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed