फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robber who stole mobile from student in Ghaziabad arrested in police encounter

Ghaziabad: जेल से छूटने के 13 दिन बाद की छात्रा से मोबाइल लूट, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 07 Nov 2023 11:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Nov 2023 11:12 PM IST
सार

कविनगर पुलिस ने लुटेरे को मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे कविनगर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में लुटेरे के बाएं पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
Robber who stole mobile from student in Ghaziabad arrested in police encounter
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल से छूटने के बाद भी लुटेरे ने अपराध करना नहीं छोड़ा। जेल से बाहर आने के 13 दिन बाद गोविंदपुरम इलाके जी-ब्लॉक में तीन नवंबर की शाम लाइब्रेरी से घर लौट रही छात्रा आयुषी से लुटेरे ने अपने साथी के साथ मिलकर छात्रा को घायल कर मोबाइल लूटा था। कविनगर पुलिस ने उसे मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे कविनगर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में लुटेरे के बाएं पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन

एसीपी कवि नगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार रात सूचना मिली कि बाइक सवार दो लुटेरे क्षेत्र में घूम रहे हैं। उन्होंने टीम के साथ घेराबंदी करके चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया लेकिन वे नहीं रुके और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर जवाबी फायरिंग की तो एक लुटेरे के पैर में गोली लग गई जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा लुटेरा फरार हो गया। घायल लुटेरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान गोविंदपुरम के बालाजी एंक्लेव निवासी पीयूष उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। इसके पास से एक तमंचा, छात्रा से लूटा हुआ मोबाइल और चोरी की एक बाइक बरामद की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट और पुलिस मुठभेड़ के 10 मुकदमे हैं दर्ज
एसीपी ने बताया कि पीयूष के खिलाफ लूट के पांच, पुलिस मुठभेड़ के दो, आर्म्स एक्ट के दो और चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। चोरी का मुकदमा पियूष पर दिल्ली में दर्ज हुआ था। पूछताछ में पता चला कि उसके पास से बरामद बाइक उसने दिल्ली से ही चोरी की थी। जिसे ट्रेस कर लिया गया है।

विज्ञापन

2016 में दर्ज मिला पहला मुकदमा
एसीपी कवि नगर ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे का आपराधिक इतिहास खंगालने पर उसके खिलाफ 2016 में पहला मुकदमा दर्ज मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे में महंगे शौक पूरे करने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करता है और लुटे हुए सामान को बेचकर अपने शौक पूरे करता है। 20 अक्तूबर को ही वह डासना जेल से बाहर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed