फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robber bride gang busted in Greater Noida four arrested

मालती का 'मायाजाल': नई दुल्हन को पहले कराती तैयार...फिर शादी बाद इशारे पर होता ऐसा काम, सब रह जाते हक्का-बक्का

Thu, 26 Dec 2024 05:28 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Dec 2024 05:28 PM IST
सार

UP Crime News Today: पुलिस ने बुलंदशहर के प्रदीप भारद्वाज और तीन अन्य आमिर, संतोष और मालती निवासी अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

विज्ञापन
Robber bride gang busted in Greater Noida four arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर जिले की सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शातिर लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी महिला अनम जो लुटेरी दुल्हन है अभी फरार है। यह कार्रवाई  गिरोह का सरगना बुलंदशहर के प्रदीप भारद्वाज और तीन अन्य सदस्य आमिर, संतोष और मालती निवासी अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यह गिरोह भोली-भाली लड़कियों और महिलाओं को शादी का झांसा देकर अपने गिरोह में शामिल करता था। शादी के इच्छुक व्यक्तियों से संपर्क कर मोटी रकम लेकर शादी तय की जाती थी। शादी के बाद दुल्हन बने गिरोह की महिलाएं गहने और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थीं। 

कई बार ये महिलाएं विदाई के नाम पर घर से भाग जाती थीं। गिरोह की मुखिया मालती दुल्हन की माता या मौसी बनकर शादी कराने में सहयोग करती थी। गिरोह ने  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी। पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से एक लड़की को सुरक्षित ढूंढकर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन

गिरोह भोले-भाले व्यक्तियों को शादी के लिए फंसाकर उनसे पैसे वसूलता था। शादी के बाद दुल्हन बनी महिला गहने और नकदी लेकर भाग जाती थी। गिरफ्तार अभियुक्तों पर पहले भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। प्रदीप पर बुलंदशहर और अलीगढ़ में धोखाधड़ी और अन्य अपराधों के मुकदमे हैं। आमिर, संतोष और मालती पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed