फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robbed at gun point with baby.

बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर लूट

Mon, 09 Nov 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Mon, 09 Nov 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Robbed at gun point with baby.
गोपालपुरम कॉलोनी में दिनदहाड़े नकाबपोश दो बदमाशों ने ढाई साल की बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की। विरोध करने पर लुटेरों ने तमंचे की बट मारकर महिला को घायल कर दिया।
विज्ञापन


तीन लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और तीस हजार रुपये लूटकर भाग गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस अनिभज्ञता जता रही है।

वारदात शनिवार सुबह दस बजे की है। रावली रोड स्थित गोपालपुरम कॉलोनी में अमित त्यागी परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी रूबी, बेटा तरुण (10), बेटी नीतू (6) और लक्ष्मी (ढाई वर्ष) है।
विज्ञापन


अमित नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। अमित ड्यूटी पर थे। तरुण और नीतू स्कूल गए थे। घर में रूबी और लक्ष्मी थी। रूबी ने बताया कि दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर आते ही ढाई साल की लक्ष्मी को गन प्वाइंट पर ले लिया। विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। लक्ष्मी को गोली मारने की धमकी देकर अलमारी की चाभी ली।

अलमारी और संदूक से तीन लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर और तीस हजार रुपये लूटे। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर भाग गए।

बदमाशों के जाने के बाद रूबी ने घर से बाहर निकलकर शोर मचाया तो पड़ोसी वहां पहुंचे। एसएसआई का कहना है कि तहरीर आने पर जांच की जाएगी।

अंतर्राज्यीय गिरोह के चार लुटेरे गिरफ्तार

कांग्रेस नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा के कारोबारी भाई बाबूलाल शर्मा के घर डकैती का खुलासा करते हुए पुलिस ने रविवार को अंतर्राज्यीय गिरोह के चार लुटेरे दबोचे।

यह गैंग दिवाली पर डकैती की तैयारी में था। सरगना देवेंद्र उर्फ भीम गाजियाबाद के सिहानी गेट का हिस्ट्रीशीटर है और उत्तराखंड और दिल्ली में भी लूट, छिनैती और डकैती डाल चुका है।

एसपी सिटी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि जावेद निवासी नबी नगर जमालपुर सिविल लाइंस, देवेंद्र उर्फ भीम जाटव निवासी दीनागढ़ी सिहानी गेट गाजियाबाद, हनीफ निवासी नबी नगर जमालपुर सिविल लाइंस, ताहिर उर्फ छोटे निवासी बेगपुर क्वार्सी को गिरफ्तार किया गया है।


गैंग के सदस्य मिंदर उर्फ छोटे उर्फ अंकेश निवासी प्राणगढ़ी सिहानी गेट गाजियाबाद, भूरा निवासी बिस्मिल्लाह कॉलोनी क्वार्सी भाग गए।

इस गैंग से बरौला मोहन नगर निवासी गिरवर शर्मा के कारोबारी भाई बाबूलाल शर्मा के घर से 21 सितंबर को डाके के दौरान लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल, मय कारतूस, दो मैगजीन, एटीएम व आधार कार्ड के अलावा 75 हजार रुपये, लूट में प्रयुक्त देसी पिस्टल, रिवाल्वर मय कारतूस, बाइक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed