फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   robbed 30 million from jeweler

कार में खराबी बताकर ज्वैलर से लूट लिए 30 लाख

Sun, 31 May 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 31 May 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
robbed 30 million from jeweler

पंजाबी बाग में बाइक सवार बदमाशों ने कार में खराबी होने की बात कहकर एक ज्वेलर का बैग उड़ा लिया। बैग में 30 लाख रुपये के जेवरात थे। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तसमीत सिंह (30) सपरिवार राजौरी गार्र्डन में रहता है। उसका ज्वेलरी का कारोबार है। शुक्रवार सुबह वह ऑडी कार से दुकान पर जा रहा था। कार में उसके पिता सुरेंद्र सिंह भी सवार थे। तसमीत के मुताबिक मोती नगर रेड लाइट पर खड़े दो बाइक सवार ने कार से कुछ गिरने का इशारा किया।
विज्ञापन


तसमीत ने कार को आगे चलकर रोका और इंजन की जांच करने लगा। इसी दौरान उसके पिता भी कार से नीचे उतर गए। इंजन में सब ठीक होने की वजह से तसमीत को कुछ शक हुआ। उसने तुरंत बोनट को गिराया और कार पिछला गेट खोलकर देखा तो सीट पर रखे दो बैग गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तसमीत के मुताबिक एक बैग में जेवरात और दूसरे बैग में टिफिन था। उसने तुरंत घटना की शिकायत पुलिस से की। तसमीत ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे, जिसकी वजह से वह दोनों का चेहरा नहीं देख पाया। पुलिस सीसीटीवी कैमरा की मदद से बदमाशों की बाइक के नंबर के जरिये उनकी पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed