फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   roadways workers strike ends in faridabad

ATC के आश्वासन पर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

Wed, 06 Aug 2014 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 06 Aug 2014 08:56 PM IST
विज्ञापन
roadways workers strike ends in faridabad

वेतन नहीं मिलने से बल्लभगढ़ स्थित बस डिपो पर तीन दिन से चल रही रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार की शाम एटीसी के आश्वासन पर खत्म हो गई।

विज्ञापन


कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ चली एक घंटे बैठक की में एटीसी ने डिपो के सभी कर्मचारियों को इंक्रीमेंट के साथ वेतन देने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा कर्मचारियों की अन्य मांगों को मानने की घोषणा पर कर्मचारियों ने चक्काजाम खोल दिया।
विज्ञापन


पढ़ें-हर तरफ दिखा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का असर
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतन नहीं मिलने से गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने बसों का चक्काजाम कर दिया था। हड़ताल के 48 घंटे बाद भी अधिकारियों की अनदेखी से गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह हरियाणा के सभी डिपो पर दो घंटे काम छोड़कर विरोध प्रदर्शन किया।

इससे बल्लभगढ़ डिपो को करीब 36 लाख रुपये का राजस्व नुकसान हुआ। साथ ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसे नहीं मिलने से यात्री अधिक किराया चुका कर निजी वाहनों से गंतव्य तक पहुंचे।


बुधवार को एटीसी भूपेंद्र सिंह बात के लिए बल्लभगढ़ गेस्ट हाउस पहुंचे। कर्मचारियों की ओर से यूनियन के स्टेट प्रधान दलवीर मेहरा, उपप्रधान जवाहर सिंह रावत, डिपो प्रधान रविंद्र नागर, राम आसरे, नेमचंद्र शर्मा, ओमी चंद्र, नेपाल सिंह के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक की।

इसमे वेतन बढ़ाने के साथ समय पर भुगतान की मांग की गई। उन्होंने कर्मचारियों को बढ़े वेतन मिलने का आश्वासन देते हुए एक दिन का समय मांगा।  एटीसी ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि तीन दिन हुई हड़ताल में भी किसी का वेतन नहीं कटेगा। जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर काम पर लौटे।

रूटों के निर्धारण के लिए जेल भरो आंदोलन
आश्वासन के बाद भी विभिन्न रूटों पर दौड़ रही निजी बसों का परमिट रद्द नहीं हुआ। इससे गुस्साए रोडवेज कर्मचारी शुक्रवार को जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया है। यूनियन के डिपो प्रधान रविंद्र नागर ने बताया कि हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों की सहूलियत के लिए 62 निजी आपरेटरों को विभिन्न रूटों का परमिट दिया था। जबकि कर्मचारी सरकार से रोडवेज की बसों को ही उन रूटों का भी परमिट देने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed