{"_id":"58e8dbb94f1c1b4c3e5b9a08","slug":"roadways-workers-protest-against-road-sefety-bill-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड सेफ्टी बिल के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड सेफ्टी बिल के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों का फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 08 Apr 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में लाए गए रोड सेफ्टी बिल के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को कर्मचारियों ने हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के बैनर तले डिपो में विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों ने बिल की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। रोडवेज कर्मियों ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने बिल वापस नहीं लिया तो वे कर्मचारी बड़ा आंदोलन करेंगे। कर्मचारियों ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शनिवार को हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन व इंटक की अगुवाई में रोडवेज कर्मचारी एकत्रित हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए रोड सेफ्टी बिल का विरोध जताया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए डिपो महासचिव रविंद्र नागर ने कहा कि सरकार ने मजदूर व कर्मचारियों से वादे करके वोट लिए थे। लेकिन अब सरकार अपने वादों के खिलाफ मजदूर व कर्मचारी विरोधी नीतियों को अपना रही है।
कल लोकसभा में पारित रोड सेफ्टी बिल पूरी तरह प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने वाला तुगलगी फरमान है। इससे निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा। केंद्र व प्रदेश की सरकार कर्मचारियों के हितों से कुठाराघात कर रही है। इसी विरोध में रोडवेज के कर्मचारी अब चुप नहीं बैठेगे।