रोडवेज से सफर करना हुआ महंगा, 10 पैसे प्रति किमी बढ़ा किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी की जेब पर एक और भार बढ़ गया है। राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद हरियाणा बसों में सफर करना महंगा हो जाएगा। रोडवेज प्रबंधन ने बसों में बढ़े किराये के मुताबिक लिस्ट बनाने का काम शुरू कर दिया है।
बढ़ा हुआ किराया नोटिफिकेशन जारी होने के बाद एक-दो दिन में लागू किया जाएगा। दरअसल, मंगलवार को मंत्रिमंडल बैठक में हरियाणा रोडवेज की बसों के यात्री किराये में 10 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।
अभी तक यात्री किराया 75 पैसे प्रति किमी था। बढ़ोतरी के बाद अब किराया 85 पैसे प्रति किमी हो जाएगा। इस घोषणा के बाद विभाग ने बढ़ी दरों के मुताबिक किराया सूची बनाने का काम शुरू कर दिया है।
दो-चार दिन में किराया सूची बनने का पूरा कर लिया जाएगा। यहां बता दें प्रदेश में पिछले तीन साल में बस किराया नहीं बढ़ा है। राज्य में मौजूदा दरें 2013 से लागू है, जिनकी अधिसूचना 12 दिसंबर 2012 को जारी हुई थी।
नोटिफिकेशन के बाद जारी होगी नई किराया सूची
विभागीय सूत्रों की मानें तो किराया बढ़ोत्तरी के पीछे बार-बार डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी और रोडवेज के घाटे को कम करने के लिए किया गया है। एक माह में 20 से 30 लाख रुपये का अतिरिक्त बोझ एक डिपो पर डीजल के दाम बढने से पड़ रहा है।
वर्ष 2014-15 के दौरान हरियाणा रोडवेज को एक करोड़ 36 लाख 68 हजार रुपये का नुकसान हुआ। उस दौरान रोडवेज 143 बसों का संचालन किया था। जिसके रखरखाव में रोडवेज को तीन करोड़ 88 लाख 43 हजार रुपये खर्च करने पड़े।
इसी तरह सिटी बस सेवा से रोडवेज को दोगुना नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालत ये है कि 2015 तक एक करोड़ 10 लाख 39 हजार रुपये की बचत हुई।