फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Roadways plastic token will travel by passenger.

प्लास्टिक टोकन से सफर करेंगे रोडवेज यात्री

Fri, 14 Nov 2014 12:52 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 14 Nov 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
Roadways plastic token will travel by passenger.

मेट्रो की तर्ज पर अब रोडवेज बसों में भी यात्रियों को टिकट की बजाय प्लास्टिक टोकन दिए जाएंगे। गाजियाबाद रीजन में सबसे पहले बुलंदशहर रूट पर योजना को लागू किया जाएगा। इस योजना से रोडवेज का कागज और प्रिंट का खर्चा बचेगा। वहीं टिकट देने में भी हेराफेरी नहीं हो सकेगी।

विज्ञापन


एआरएम अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि गाजियाबाद बस अड्डे पर बने काउंटर पर ही यात्री किराया जमा कर प्लास्टिक टोकन ले सकेंगे। यात्री अप-डाउन यात्रा का पैसा जमा करेंगे तो एक ही टोकन पर उनका रिचार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कंडक्टर अपनी ईटीएम से टोकन को रीड कर सकेंगे। इससे टोकन का पूरा ब्योरा ईटीएम में होगा। यात्रा खत्म करने के बाद यात्री यह टोकन कंडक्टर को लौटा देंगे।

यात्रा पूरी होने के बाद टोकन का दुरुपयोग नहीं हो सकेगा। इसके बाद यह केवल प्लास्टिक का एक टुकड़ा रह जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए लखनऊ स्तर पर कवायद शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेड फेयर देखने वालों का बेहतर विकल्प ईएमयू
ट्रेड फेयर देखने वालों को ईएमयू ट्रेनें प्रगति मैदान तक पहुंचाएंगी। गाजियाबाद और दिल्ली के बीच सुबह छह बजे से लेकर रात 11 बजे तक 20 से ज्यादा ट्रेनें हैं। इनके अलावा लंबी दूरी की कई ट्रेनों से भी यात्री पुरानी दिल्ली तक पहुंच सकते हैं।

14 नवंबर से प्रगति मैदान में शुरू होने वाले ट्रेड फेयर में आम लोगों को चार दिन बाद एंट्री मिलेगी। ऐसे में 18 नवंबर से ट्रेड फेयर जाने वालों की भीड़ उमड़ेगी। निजी वाहनों से जाने की बजाय गाजियाबाद से पुरानी दिल्ली की ईएमयू बेहतर विकल्प हो सकती है।


ईएमयू से तिलक ब्रिज तक पहुंचकर दर्शक प्रगति मैदान ऑटो या रिक्शा से पहुंच सकते हैं। दिल्ली से तिलक ब्रिज होकर गाजियाबाद पहुंचने वाली ट्रेनों का संचालन भी देर रात तक होता है। ऐसे में गाजियाबाद लौटने में भी ट्रेड फेयर के दर्शकों को परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed