फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   roadways buses will help people on the day of voting

चुनाव के दिन रोडवेज की बसें बनेंगी सहारा

Tue, 08 Apr 2014 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 08 Apr 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
roadways buses will help people on the day of voting
चुनाव के दिन 10 अप्रैल को रोडवेज की बसें सफर में सहारा बनेंगी। चुनाव आचार संहिता के कारण दूसरे निजी और कमर्शियल वाहनों के लिए निर्वाचन अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


रोडवेज ने सार्वजनिक परिवहन के साधनों की कमी को देखते इंतजाम तो किए हैं, लेकिन छुट्टी और चुनाव के कारण सेवा कम रहने का अंदेशा जताया जा रहा है।

यह भी पढें:SMS से मिलेगा वोटिंग का अपडेट
विज्ञापन


रोडवेज के बेड़े में 160 सिटी बसें और 200 के करीब अंतर्राज्यीय और अंतरजिला सेवा की बसें हैं। सिटी बसों को दो शिफ्टों में चलाया जाता है। डिपो के मुख्य निरीक्षक नवनीत बजाज ने कहा कि फिलहाल पोलिंग पार्टियों के लिए रोडवेज की बसें नहीं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पेट्रोलिंग के लिए तीन सिटी बसें दी गई हैं। इन बसों का इस्तेमाल आपातकाल में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान के कारण सुबह सेवा थोड़ी देर से शुरू हो सकती है। इस दौरान सेवा धीमी रहने की आशंका है। लंबे रूटों की कुछ सेवाएं बाधित हो सकती हैं।


यह भी पढें: ऑनलाइन हो गया चाय से लेकर दक्षिणा तक का खर्च

प्रबंधन ने अपनी तरफ से यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए बेहतर इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि छुट्टी के कारण इस दिन भीड़ भी कम ही रहेगी। लोग मतदान में व्यस्त रहेंगे। सुबह 10 या 11 बजे के बाद ही लोग आवाजाही करेंगे। इस समय तक यात्रियों को रोडवेज की पर्याप्त बसें मिलेंगी।

दूसरी ओर, आरटीए के सचिव दलबीर सिंह ने बताया कि निजी स्कूलों, ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंसियों से करीब 2000 वाहनों की मांग की गई है। इनमें छोटे-बड़े सभी वाहन शामिल हैं। पोलिंग पार्टियों के सदस्यों की संख्या को देखते हुए उन्हें उचित वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। पोलिंग पार्टियां बुधवार को दोपहर बाद रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed