फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Roadways Bus Strike in Haryana

हरियाणा रोडवेज की हड़ताल जारी, 30 हजार यात्री हुए परेशान

Tue, 07 Aug 2018 08:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 07 Aug 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
Roadways Bus Strike in Haryana
Bus Strike in Haryana
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार को जिले में रोडवेज की बसें नहीं चलीं। सोमवार आधी रात से जिले में सभी रोडवेज वाहनों के पहिये थम गए। करीब 150 रोडवेज की बसों के नहीं चलने के कारण 30 हजार से अधिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


निजी वाहन, ओला-ऊबर ऑटो व कैब के जरिये अपने गंतव्य तक लोग पहुंचे। सिटी बसें नहीं मिलने से सुबह सड़कों पर लोगों को हुजूम देखने को मिला, तो कुछ सार्वजनिक वाहन की तलाश में भटकते रहे। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को 10-20 रुपये की जगह 100 रुपये से अधिक खर्च करने पड़े। वहीं, हड़ताल के कारण रोडवेज को एक दिन में 14.55 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


रोडवेज की बसें नहीं चलने के कारण निजी बसें और ऑटो चालकों ने मनमाना किराया वसूला। वहीं हड़ताली रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो के आगे बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुरुग्राम बस डिपो में लंबे रूट की 89 बसें विभिन्न रूटों पर चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 55 सिटी बसें शहर के विभिन्न रूटों पर चलती हैं और 18 वोल्वो बसें चलती हैं। मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी और प्रदेशव्यापी हड़ताल करने का ऐलान किया था। ऐसे में रोडवेज यूनियन नेताओं ने सोमवार रात को ही बस डिपो में अपना डेरा डाल दिया था। 

सिटी बसें नहीं चलने के कारण इफ्को चौक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सेक्टर-12 चौक पर यात्रियों को अन्य वाहनों का रुख करना पड़ा। नए गुरुग्राम, हूडा सिटी सेंटर, सेक्टर-29, इफ्को चौक जाने वाले यात्रियों को निजी बसों और ऑटो का सहारा लेना पड़ा।

Roadways Bus Strike in Haryana
Bus Strike in Haryana
ये हैं हड़ताली कर्मियों की मांगें...
पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली, समान काम समान वेतन, सभी खाली पदों पर पक्की भर्ती, मोटर व्हीकल एक्ट संशोधित बिल के खिलाफ, प्राइवेट बसें ठेके पर लेने का विरोध।

सुबह ही रूटों पर निकल गईं एक दर्जन बसें...
एक तरफ जहां विभिन्न यूनियनों द्वारा बसों के पहिए थाम दिए गए थे वहीं रोडवेज विभाग के कुछ चालकों ने तड़के ही अपनी बसें सवारियां भरकर निकाल लीं। जिनमें से करीब छह बसें वोल्वो की चंडीगढ़ के लिए निकली व करीब सात बसे विभिन्न लंबे रूट पर निकली। इसको लेकर यूनियन नेताओं व कर्मचारियों के बीच झगड़ा भी हुआ।

चंडीगढ़ व जयपुर के लिए करीब एक दर्जन बसें चली हैं, बाकी बसें नहीं चलीं। अगर बुधवार को भी हड़ताल रहती है तो यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। -राजीव नागपाल, महाप्रबंधक, बॉडी सेक्शन विंग, गुरुग्राम

सरकार ने 2017 में भर्ती हुए 1700 कर्मचारियों को निकालने का आदेश जारी कर दिया है अगर सरकार बुधवार तक यह नोटिस वापस नहीं लेती है तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। -संदीप दलाल, डिपो प्रधान, इंटक, गुरुग्राम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed