फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   roads empty because of odd even, trouble of those who travel in metro and buses

सम-विषम से सड़कें सूनी, मेट्रो और बसों में सफर करने वालों की मुसीबत

Wed, 27 Apr 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
roads empty because of odd even,  trouble of those who travel in metro and buses
सम-विषम का सूरत-ए-हाल - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली

सम विषम को लेकर राजधानी में दो तरह के नजारे दिख रहे है। सड़क पर सफर का समय तो कम हुआ है। मगर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से सफर करने वालों की मुश्किल बढ़ गई है।

विज्ञापन


चूंकि कार से चलने वालों के लिए सड़कें खाली मगर बस और मेट्रो फुल हैं। टैक्सी और ऑटो चालक भी मनमाना किराया वसूलने में लगे हैं। सरकार भी मानती है बसों में भीड़ बढ़ी है, जिससे थोड़ी दिक्कत है।
विज्ञापन


आम दिनों में औसतन 38 लाख यात्रियों को ढोने वाली डीटीसी की बसों में सम विषम के दौरान रोजाना औसतन दो लाख से ज्यादा यात्रियों की संख्या बढ़ी है। मेट्रो में भी कमोवेश इतने ही यात्री रोजाना बढ़ गए हैं। इससे बस व मेट्रो में सफर करना मुश्किल हो गया है। हालांकि सरकार का कहना है कि भीड़ बढ़ी है लेकिन दिक्कत ज्यादा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

13वें दिन राजधानी की सड़कें खाली रही

roads empty because of odd even,  trouble of those who travel in metro and buses
Odd Even in Delhi - फोटो : अनिल कुमार

सरकार का तर्क है कि सड़क पर भीड़ कम होने से बसों का ट्रिप बढ़ा है। मेट्रो भी आम दिनों की तुलना में ज्यादा फेरे लगा रही है इससे भीड़ नियंत्रित है। हालांकि थोड़ी दिक्कत को वह मानते हैं। इसके लिए सड़क पर बसों की कम संख्या को वजह मानते हैं। जिसे बढ़ाने के लिए सरकार काम कर रही है। जल्द ही सड़कों पर नई बसें लाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

सम विषम योजना के 13वें दिन यानी बुधवार को राजधानी की सड़कें खाली रही। वाहन चालक भी नियम का पालन करते नजर आए। जगह-जगह वॉलंटियर भी लोगों के प्रदूषण मुक्त दिल्ली की अपील करते नजर आए।

बुधवार को सम विषम के चलते कहीं जाम की समस्या नहीं दिखा। हालांकि निर्माण कार्य के चलते कुछ इलाकों में ट्रैफिक मूवमेंट स्लो रहा मगर आम दिनों की तुलना में राहत मिली। बुधवार को 350 से ज्यादा लोगों का चालान किया गया है। अभी सम विषम के तीन दिन और बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed