फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Roads and drains in Mandawali to be improved at a cost of crores; development of Indira Colony approved.

Delhi NCR News: मंडावली में करोड़ों से सुधरेंगी सड़कें और नालियां, इंदिरा कॉलोनी के विकास को मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली। राजधानी की अनधिकृत कॉलोनियों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रशासनिक दावों और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग के तहत काम करने वाली एजेंसी ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के मंडावली फाजिलपुर स्थित इंदिरा कॉलोनी और स्कूल ब्लॉक में नई सड़कों और पक्की नालियों के निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी है। इस योजना के शुरू होने से लंबे समय से बदहाली और समस्याओं से जूझ रहे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बारिश का मौसम आते ही इन इलाकों की सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैलने लगता है। जलभराव, टूटी सड़कें और जल निकासी की सही व्यवस्था न होना यहां के निवासियों के रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन चुका है। हालांकि प्रशासन की ओर से इन कॉलोनियों में सुविधाएं बेहतर करने के दावे लगातार किए जाते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर काम में होने वाली देरी के कारण लोगों को इसका लाभ समय पर नहीं मिल पाता। मंडावली की इंदिरा कॉलोनी में शुरू होने जा रहा यह निर्माण कार्य लोगों की इन्हीं समस्याओं को दूर करने और क्षेत्र का कायाकल्प करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed