फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Roads and drainage in Burari to undergo a makeover worth 125 crore.

Delhi NCR News: बुराड़ी में 125 करोड़ से सड़क और ड्रेनेज का होगा कायाकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
आउटर रिंग रोड से हिरणकी तक 7.1 किमी कॉरिडोर होगा विकसित, 9.3 किमी ड्रेनेज नेटवर्क पर खर्च होंगे 75 करोड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बुराड़ी क्षेत्र में सड़क, जल निकासी और कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) 125 करोड़ रुपये की एकीकृत परियोजना पर काम करेगा। इसके तहत आउटर रिंग रोड से बाबा कॉलोनी, नाथूपुरा होते हुए हिरणकी तक 7.1 किलोमीटर लंबे पूरे कॉरिडोर का सुधार किया जाएगा। दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने रविवार को बुराड़ी रोड और आसपास के ड्रेनेज कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ प्रस्तावित योजना की समीक्षा की।
योजना के तहत पूरे मार्ग को तीन हिस्सों में विकसित किया जाएगा। आउटर रिंग रोड से बाबा कॉलोनी तक बिटुमिन सड़क बनाई जाएगी। बाबा कॉलोनी से नाथूपुरा के बीच 3.9 किलोमीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण होगा। इस हिस्से पर करीब 39 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, नाथूपुरा से हिरणकी तक बिटुमिन सड़क बनाई जाएगी। दोनों बिटुमिन हिस्सों की कुल लंबाई 3.2 किलोमीटर होगी। नाथूपुरा-हिरणकी हिस्से पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पूरे 7.1 किलोमीटर मार्ग पर सेंट्रल वर्ज भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

9.3 किमी ड्रेनेज नेटवर्क पर 75 करोड़
सड़क निर्माण के साथ क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए 9.3 किलोमीटर लंबे ड्रेनेज नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 75 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अमृत विहार से बंगाली कॉलोनी तक सड़क के दोनों ओर ड्रेनेज बनाया जाएगा। इसके अलावा स्वरूप नगर मोड़ से बुराड़ी क्रीक तक चिह्नित हिस्से में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेनेज का टेंडर पूरा, सड़क का जल्द जारी होगा
पीडब्ल्यूडी के मुताबिक, ड्रेनेज कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सड़क निर्माण का टेंडर अगले 10 दिनों में जारी किए जाने की उम्मीद है। मंत्री ने अधिकारियों को सड़क और ड्रेनेज कार्यों में समन्वय बनाए रखते हुए समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को भी कहा। उन्होंने कहा कि पूरे कॉरिडोर को एकीकृत तरीके से विकसित करने से बार-बार होने वाली खुदाई से स्थानीय लोगों को होने वाली परेशानी कम होगी और क्षेत्र को टिकाऊ बुनियादी ढांचा मिलेगा।

निर्माण शुरू होने तक होगा पानी का छिड़काव
सड़क का पुनर्निर्माण शुरू होने तक प्रभावित हिस्सों में नियमित पानी का छिड़काव किया जाएगा। इससे निर्माण क्षेत्र से उठने वाली धूल को नियंत्रित करने और स्थानीय लोगों व वाहन चालकों को राहत देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed