फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road work will start at a cost of two point eight crores in noida

2.8 करोड़ की लागत से शुरू होगा सड़कों का काम

Sat, 09 Feb 2019 04:57 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 09 Feb 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
Road work will start at a cost of two point eight crores in noida
डेमो - फोटो : डेमो

नोएडा शहर में 2.8 करोड़ की लागत से सड़कों के सुदृढ़ीकरण का काम होगा। साथ ही कहीं-कहीं सौंदर्यीकरण भी होगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-19 के ए एवं बी ब्लॉक के बीच की सड़क पर आरसीसी की सेंट्रल वर्ज का काम होगा। इस काम में प्राधिकरण 58.89 लाख रुपये खर्च करेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-17ए से महामाया फ्लाईओवर तक थर्मो प्लास्टिक पेंट से पेंटिंग की जाएगी। इससे एक्सप्रेसवे का सौदर्य बढ़ेगा। इस काम की लागत 28.86 लाख होगी। वहीं, सेक्टर-26 के ब्लॉक बी, सी और ई की सड़कों की मरम्मत की बात कई दिनों से उठाई जा रही थी।
विज्ञापन


इसे ध्यान में रखते हुए यहां 83.16 लाख रुपये बजट से सड़कों की री-सर्फेसिंग का काम किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-88 में सड़क सुदृढ़ीकरण का काम होगा। इसके अंतगर्त विभिन्न चौराहों पर फ्लोरिंग का काम होगा। इसका बजट 1.11 करोड़ रुपये की होगी। साथ ही नया गांव में सीसी पेवमेंट और नाली निर्माण के कार्य के लिए भी निविदा आमंत्रित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना पुल पर पेंटिंग का काम शुरू
यमुना के नए पुल और ओखला पक्षी विहार की ओर जाने वाली सड़कों पर पेंटिंग का काम शुरू हो गया है। यहां पुल की दीवारों पर पशु-पक्षियों की पेंटिंग दिखेंगी। इससे यह भी पता चलेगा कि आसपास कोई पक्षी विहार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed