फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road Safety Campaign: Transport Department launch campaign to save lives in road accidents by spreading social awareness

सड़क सुरक्षा अभियान: सामाजिक जागरूकता फैलाकर लोगों की जान बचाने की कोशिश करेगा परिवहन विभाग

Fri, 01 Oct 2021 07:02 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 01 Oct 2021 07:02 PM IST
सार

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया का उपयोग कर लोगों से धीरे वाहन चलाने, सुरक्षित तरीके से अपने घर पहुंचने और हेलमेट-सीटबेल्ट पहनने जैसे नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा...

विज्ञापन
Road Safety Campaign: Transport Department launch campaign to save lives in road accidents by spreading social awareness
दिल्ली ट्रैफिक - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली की सड़कों पर पिछले वर्ष 1196 लोगों की जान गई थी, जबकि 3662 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। दिल्ली पुलिस और परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इनमें से आधे से ज्यादा मौतों का कारण वाहनों का तेज गति से चलना पाया गया है। यदि वाहनों की गति कम की जा सके तो इन लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसे ध्यान रखते हुए दिल्ली परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा अभियान की शुरूआत की है। इसके अंतर्गत विभिन्न चरणों में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया का उपयोग कर लोगों से धीरे वाहन चलाने, सुरक्षित तरीके से अपने घर पहुंचने और हेलमेट-सीटबेल्ट पहनने जैसे नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली की सड़कों को बेहतर और उचित डिजाईन में बनाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं जिससे इनके कारण सड़क दुर्घटनाएं न घटें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed