रोड रेज: युवतियों ने की स्कूटी सवार लड़की की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-58 थाना अंतर्गत अहिंसाखंड-2 में बृहस्पतिवार देर शाम रोडरेज की घटना में एक युवती ने दूसरी युवती को थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं कार सवार युवती पर सोने की चेन छीनने का भी आरोप पीड़िता ने लगाया है।
पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। इंदिरापुरम स्थित अहिंसाखंड-2 में आशियाना उपवन के पास सड़क पर कार सवार एक युवती ने कार बैक करते वक्त अहिंसाखंड-2 निवासी पिंकी (24) की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद पिंकी नीचे गिर पड़ी। फिर क्या था रोडरेज की घटना में पिंकी का आरोप है कि कार से नीचे उतरते ही कार सवार युवती ने उसे तमाचा जड़ दिया और सड़क पर ही उसकी पिटाई की और गाली-गलौच की।
कार सवार युवतियों ने दिया वारदात को अंजाम
पिंकी का यह भी आरोप है कि कार सवार युवती के साथ एक अन्य युवती भी थी, जिसने उसके साथ मार पिटाई की। गालियां देते हुए कार सवार युवती ने उसकी सोने की चेन भी छीन ली और फरार हो गई।
इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और पिंकी की डॉक्टरी कराई। थाना प्रभारी रविकांत पाराशर का कहना है कि पिंकी की शिकायत पर आईपीसी की धारा 279/337/323/504/356 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पिंकी उन युवतियों की पहचानती नहीं है जिसकी वजह से कार के नंबर के आधार पर आरोपी युवतियों की तलाश की जाएगी। जिस कार से रोडरेज की घटना हुई वह हरियाणा में रजिस्टर्ड है। मामले की जांच की जा रही है।