{"_id":"a4dcfece9e2ebbdd9f3510429c12e075","slug":"road-construction-is-delayed-for-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजूरी बिना लटका 57 करोड़ का प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजूरी बिना लटका 57 करोड़ का प्रोजेक्ट
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 08 Jun 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के लोगों को चमचमाती हुई सड़क पर चलने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
नगर निगम ने ओल्ड दिल्ली रोड के लिए 57 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मुख्यालय को भेजा है। यहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही इसका निर्माण संभव हो पाएगा और टेंडर आवंटित किए जाएंगे।
यह जानकारी नगर निगम के चीफ इंजीनियर बीएस सिंगरोहा ने दी। उन्होंने बताया कि ओल्ड दिल्ली रोड पर कापसहेड़ा से लेकर बस अड्डे तक की सड़क को चमकाने व बीच में रेलिंग के साथ स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रपोजल तैयार किया गया है।
विज्ञापन
सड़क को चौड़ा करने सहित अन्य कार्यों के लिए 57 करोड़ का प्रस्ताव नगर निगम ने तैयार किया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि कापसहेड़ा से लेकर राम चौक और अतुल कटारिया चौक तक दोनों तरफ सड़कों की दशा दयनीय है। दिल्ली को जोड़ने वाले सबसे पुराने मार्ग पर रोजाना 45 से 60 हजार वाहन गुजरते हैं।
जगह-जगह लगता है जाम
ओल्ड दिल्ली रोड पर आठ किमी की दूरी तय करने में 30 से 40 मिनट लग जाते हैं। इसका कारण सड़क पर गढ्ढे व सड़क का किनारा टूटा होना है। इस रोड पर जगह-जगह जाम भी काफी मिलता है। औद्योगिक क्षेत्र से घिरा होने के कारण पीक आवर में वाहनों का अधिक दबाव रहता है।
पैच करवाने का फायदा नहीं
ओल्ड दिल्ली रोड की दशा के हाल की जानकारी मुख्यालय तक को है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एसएस ढिल्लों 24 मई को इस सड़क का दौरा कर चुके हैं। उनके आदेश पर दस दिन के भीतर नगर-निगम की ओर से पैच तो लगवाया गया है, मगर लोगों को इसका कुछ खास फायदा नहीं मिल रहा है।