फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road construction begins in Surajmal Vihar, will provide relief from dilapidated roads

Delhi NCR News: सूरजमल विहार में सड़क निर्माण शुरू, जर्जर रास्तों से मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
- चार ब्लॉकों में होगा नवीनीकरण, बेहतर सुविधाओं का वादा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। सूरजमल विहार के निवासियों को जल्द ही खराब और जर्जर सड़कों से राहत मिलने वाली है। क्षेत्र के विधायक ओम प्रकाश शर्मा और निगम पार्षद डॉ. मोनिका पंत ने कॉलोनी के ब्लॉक-ए, बी, सी और डी में सड़क निर्माण कार्य का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

इस मौके पर इस दौरान दिल्ली स्कूल शिक्षक भवन निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष शशि देव शर्मा, उपाध्यक्ष बलदेव राज कोचर, बाला जी रामलीला समिति के प्रधान रमेश शर्मा, सचिव सुरेंद्र गुप्ता और संयुक्त सचिव आरके साहनी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि परियोजना के तहत सभी चारों ब्लॉकों की आंतरिक सड़कों का सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। डॉ. मोनिका पंत ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ रहें और जनता को बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed