फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road collapsed near Overseas Apartment in Noida Sector-50

Noida: सेक्टर-50 में सड़क धंसी, रास्ते को किया गया बंद; प्रशासन ने दी सावधानी बरतने की सलाह

Mon, 23 Jun 2025 10:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 23 Jun 2025 10:46 PM IST
सार

नोएडा सेक्टर-50 में ओवरसीज अपार्टमेंट के पास सड़क धंस गई। इससे यातायात प्रभावित हो गया। प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की।  

विज्ञापन
Road collapsed near Overseas Apartment in Noida Sector-50
नोएडा के सेक्टर-50 में ओवरसीज अपार्टमेंट के पास सड़क धंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-50 में ओवरसीज अपार्टमेंट के पास सड़क अचानक धंस जाने से क्षेत्र में खतरे की स्थिति पैदा हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सड़क धंसने की घटना सोमवार को सामने आई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नोएडा प्राधिकरण और पुलिस को सूचित किया। नोएडा प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया और सड़क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सड़क धंसने का कारण प्रारंभिक तौर पर भूमिगत जल रिसाव या सीवर लाइन में रुकावट हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस रास्ते का उपयोग रोजाना सैकड़ों लोग करते हैं और सड़क धंसने से बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है और मरम्मत कार्य शुरू करने की बात कही है। नोएडा पुलिस ने भी लोगों से इस क्षेत्र में सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। मरम्मत कार्य पूरा होने तक इस रास्ते से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 50 के पंकज ने बताया कि ये सीवर जाम होने से हुआ है। पिछले कई महीने से सेक्टर 50 के कई ब्लाक के निवासी सीवर चोक होने की शिकायत कर रहें थे, पर इस पर नोएडा अथॉरिटी ने संज्ञान नहीं लिया। वहीं घटना स्थल एफ ब्लॉक के महासचिव राजेश सिंह का कहना है कि यह प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही है कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed