{"_id":"55044f53a22a055b79f1d2025f4d4aef","slug":"road-accident-on-national-highway-two-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर हादसा: दो लोगों की मौत, एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर हादसा: दो लोगों की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 27 Apr 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे आठ पर शनिवार रात रफ्तार के कहर ने फिर दो लोगों की जान ले ली। जयपुर से दिल्ली की तरफ बाइक पर आ रहे मार्बल व्यापारी समेत तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, मार्बल व्यापारी को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मानेसर थाना पुलिस ने घायल मार्बल व्यापारी के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शाम होते ही क्यों बीमार हो जाते हैं ड्राइवर-कंडक्टर?
विज्ञापन
दिल्ली में मार्बल का काम करने वाला व्यापारी दयाराम अपने दो कर्मचारियों के साथ बाइक से दिल्ली की तरफ आ रहा था। मानेसर घाटी के पास सहरावण गांव के पास आते वक्त पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
दोनों वाहनों की स्पीड अधिक होने के चलते बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसमें मार्बल व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान सवाई माधोपुर निवासी मुकेश और मध्यप्रदेश निवासी कालू के रूप में हुई है।
दुर्घटना की सूचना के बाद मानेसर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इसमें घायल व्यापारी को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। व्यापारी के बयान के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।