फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   road accident in ghaziabad of uttar pradesh

गाजियाबाद में बड़ा सड़क हादसा, ट्रॉली सवार पांच लोगों की मौत

Mon, 06 Jan 2020 09:19 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Jan 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
road accident in ghaziabad of uttar pradesh
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर में रात करीब 2:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रॉली में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को गाजियाबाद के संजय नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग मेरठ और सहारनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं, बताया जा रहा है कि यह सभी मजदूर थे और काम कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


म्रतकों में दुर्गेश(24) पुत्र ब्रहम सिंह, प्रवेश (24) पुत्र सुनील, अमित(25) पुत्र मामचंद, कृष्ण (26) पुत्र बलिराम निवासी पोहली गांव सरधना मेरठ, चंद्र(50) पुत्र गोधन निवासी बालपुर सहारनपुर की मौत हुई है। वहीं राहुल और जोनी घायल हैं।
विज्ञापन


दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दौड़ता रहा जलता हुआ ट्रक
वहीं, इससे पहले रविवार देर शाम पुलिस की सतर्कता से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। मेरठ की तरफ जा रहे माचिस से भरे एक ट्रक में आग लग गई। सड़क पर गश्त कर रही पुलिस की फाइटर 23 गाड़ी ने आग लगी देख ट्रक को रोककर दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तमिलनाडु से माचिस लेकर एक ट्रक मेरठ जा रहा था। रविवार देर शाम ट्रक जैसे ही दिल्ली मेरठ मार्ग पर मोदीनगर बस अड्डे के पास पहुंचा तो अचानक उसके पिछले हिस्से में आग लग गई।

दौड़ते ट्रक में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग अंदर तक पहुंच गई और माचिसों के बॉक्स धू-धू कर जलने लगे। घटना की जानकारी ट्रक चालक और क्लीनर को लग नहीं पाई और आग की लपटों के बीच ट्रक तेज रफ्तार के साथ दौड़ता रहा।

राहगीरों ने नजारा देखा तो उनके रोंगटे खडे़ हो गए। इसी दौरान सड़क पर गश्त कर रही पुलिस की फाइटर 23 गाड़ी ने ट्रक में आग लगी देखी तो फायर बिग्रेड को सूचना देकर उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने ट्रक को बीमा अस्पताल के समीप रोक लिया।

इसके बाद पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्रक में लगी आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

सीओ काशी प्रसाद का कहना है कि तमिलनाडु से माचिस लेकर मेरठ जा रहे ट्रक में रविवार देर शाम आग लग गई। पुलिसकर्मियों की सजगता से समय रहते ट्रक को रोककर आग पर काबू पा लिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed