फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RO RO pilot project of rail ministry is failed in gurugram

‘आरओ-आरओ’ रेलवे मंत्रालय का पायलट प्रोजेक्ट तोड़ने लगा दम

Sat, 25 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 25 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
RO RO pilot project of rail ministry is failed in gurugram
indian railway

गुरुग्राम रेलवे मंत्रालय का महत्वाकांक्षी आरओ-आरओ पायलट प्रोजेक्ट जिले में दम तोड़ने लगा है। औद्योगिक शहर होने के बावजूद ट्रांसपोर्टर इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, ट्रांसपोर्टरों के ट्रकों की ऊंचाई भी इस प्रोजेक्ट की राह मेें रोड़ा बन रही है। 20 दिन में रेलवे को सिर्फ दो बुकिंग मिली हैं, जबकि उम्मीदें काफी थीं। इस ओर रूझान बढ़ाने के लिए भी रेलवे विभाग ने अब तक कोई माकूल बंदोबस्त नहीं किया है।
विज्ञापन


अगर ऐसे ही हालत रहे तो गुरुग्राम से मुरादनगर तक का यह प्रोजेक्ट जल्द ही बंद हो सकता है। दरअसल दो मार्च को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रोड पर ट्रैफिक कम करने, प्रदूषण में कमी लाने, रेलवे ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए आरओ-आरओ (रोड ऑन-रोड ऑफ) नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट को 6 महीने के लिए चलाए जाने की योजना बनाई थी, लेकिन 20 दिन में मात्र दो बुकिंग मिली हैं। अब जो ट्रांसपोर्टर आ रहे हैं, उसमें सबसे बड़ी बाधा ट्रकों की ज्यादा ऊंचाई की हो रही है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक केवल 4.45 मीटर तक की ऊंचाई वाले ट्रकों को ट्रेन में लोड किया जाने का प्रावधान है, जबकि सड़कों पर चलने वाले अमूमन ट्रक इससे अधिक ऊंचे हैं।

अधिकांश ट्रक ओवरलोड चलते हैं, जबकि रेलवे के नियमानुसार ट्रक ओवरलोड नहीं होने चाहिए। इसके कारण भी ट्रांसपोर्टर नहीं आ रहे हैं। हालांकि ट्रकों को लोड करने के लिए दो समय निर्धारित किए गए हैं। एक रात 11.30 बजे और दूसरा सुबह 08.30 बजे। इसी निर्धारित समय से गाड़ी को गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन से रवाना किया जाएगा।

 

आरओ-आरओ रेलवे की इस योजना को स्थापित करने के लिए रेलवे के द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। परिवहन मंत्रालय से भी बात की जा रहा है। निजी कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है।- नीरज शर्मा , मुख्य प्रवक्ता, रेलवे विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed