{"_id":"aaa8394e1c37c904856d85319931d211","slug":"rld-workers-attack-satpal-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हमलाः सत्यपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हमलाः सत्यपाल सिंह
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Thu, 10 Apr 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
बागपत के भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह का आरोप है कि उन पर हमला रालोद प्रत्याशी के इशारे पर हुआ है।
विज्ञापन
घायल अवस्था में मोदीनगर पहुंचे सत्यपाल सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उन पर हमला बागपत छपरौली के लायन क्षेत्र में हुआ।
उन्होंने बताया कि बागपात छपरौली में बूथ कैंप्चरिंग की सूचना मिली थी। वह बूथ पर पहुंचे ही थे कि लाठी, डंडे और दरांती से लैस रालोद कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला बोल दिया। वह जान बचाकर किसी तरह मोदीनगर पहुंचे। सत्यपाल सिंह की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त थी।