दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को मिला आरजेडी का साथ, जल्द होगा प्रत्याशियों के नाम का एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Manoj Jha, RJD: Possibly within 24 hrs, no. of seats on which we are contesting (in Delhi elections) will be decided, we will make an entry into the Delhi assembly elections. We wanted 10% seats - 7 seats. But if we come to an agreement then we are ready to contest on 5-6 seats. https://t.co/PcPwU9pV7f
— ANI (@ANI) January 16, 2020विज्ञापन
इधर, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से अपना भाग्य आजमाने के लिए कई महिला प्रत्याशी भी उतर सकती हैं। टिकट की घोषणा से पहले पार्टी के आला नेताओं की बैठकें जारी है और जल्द ही नाम का भी खुलासा हो जाएगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची में कई दिग्गज महिलाओं के नाम शामिल किया जाएगा। नई दिल्ली से कांग्रेस की पूर्व सीएम की पुत्री लतिका सहित कई और महिला प्रत्याशियों को टिकट पर पार्टी का मंथन जारी है। पहली सूची में भी चार महिला प्रत्याशियों के नाम शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
चुनाव में पार्टी इस बार कई कांग्रेसी की तरफ से कई महिला भी टिकट की दावेदारी कर रही हैं। इनमें पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ, पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण वालिया, विधायक अलका लांबा सहित कई और प्रत्याशियों की दावेदारी अहम मानी जा रही हैं। सभी पहलुओं पर मंथन करने के बाद महिला उम्मीदवारों को टिकट बंटवारे में भी संभावित दावेदारों को अहमियत दे रही हैं।
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की पुत्री लतिका को टिकट दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि पूर्व सीएम इसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ती थीं। इस क्षेत्र में पूर्व सीएम के समर्थकों की बड़ी तादाद होने की वजह से लतिका को इसका फायदा मिल सकता है। अगर लतिका को चुनावी जंग में नई दिल्ली सीट से भाग्य आजमाने का मौका मिलता है तो उनकी टक्कर सीएम अरविंद केजरीवाल से होगी।
48 घंटों में जारी होगी कांग्रेस की पहली सूची
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर कई बैठकों में चर्चा हो चुकी है। हालांकि पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद प्रत्याशियों के नाम में कुछ फेरबदल भी किए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस की चुनावी रणनीति के तहत पहले से ही कांग्रेस के पूर्व के 15 वर्षों की उपलब्धियों की तुलना मौजूदा केजरीवाल सरकार से की जा रही है। अगले 24 से 48 घंटों में कांग्रेस की पहली सूची जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।