दिल्ली चुनाव: राजद ने जारी की चार उम्मीदवारों की सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गठबंधन दल राजद को चार सीटें दी हैं। सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल ने चारों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। राजद के सभी चारों प्रत्याशी मंगलवार को नामांकन पत्र भरेंगे। जारी सूची के अनुसार राजद ने बुराड़ी से प्रमोद त्यागी, किराड़ी से रियाजुद्दीन खान, उत्तम नगर से शक्ति कुमार बिश्नोई और पालम से निर्मल कुमार सिंह को टिकट दिया है।
Rashtriya Janata Dal (RJD) releases names of four candidates for #DelhiElections2020
विज्ञापन
Pramod Tyagi to contest from Burari, Dr Mohd Riyazuddin Khan from Kirari, Shakti Kumar Bishnoi from Uttam Nagar and Nirmal Kumar Singh to contest from Palam assembly constituencies.विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 20, 2020
बता दें कि रविवार को मीडिया से बात करते हुए राजद के नेता मनोज झा ने कहा कि कांग्रेस के साथ हमारे समझौते के अनुसार राजद चार सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ये चार सीटें बुराड़ी, किराड़ी, उत्तम नगर और पालम हैं।