फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rizwan had killed an eight-year-old girl in yamuna khadar police arrested

कसाई रिजवान: मासूम ने देख लिया था कातिल को मां के साथ आपत्तिजनक हाल में, रास्ते से हटाने के लिए दी खौफनाक मौत

Tue, 23 Aug 2022 01:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Aug 2022 01:33 AM IST
सार

जांच में पता चला कि रकाबगंज, तुर्कमान गेट इलाके में रहने वाला कसाई रिजवान मासूम के घर आता-जाता था। वह अक्सर उसे टॉफी व अन्य सामान भी दिलाता था। घटना वाले दिन रिजवान को यमुना खादर में देखा गया था।

विज्ञापन
Rizwan had killed an eight-year-old girl in yamuna khadar police arrested
कसाई रिजवान - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में आठ साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद बहुत बेरहमी से हत्या की गई थी। नशे में धुत आरोपी मासूम को उसकी झुग्गी से उठाकर यमुना खादर ले गया। वहां वारदात को अंजाम देने के बाद मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी। बच्ची की पहचान छुपाने की नियत से उसने छुरे से उसका पूरा चेहरे छील (बिगाड़) दिया। 14 दिन बाद जब उसका शव सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ। पोस्टमार्टम में मासूम के साथ हैवानियत का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने मामले में मासूम की ही मां के प्रेमी रिजवान उर्फ बादशाह (36) को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआत में आशंका व्यक्त की जा रही थी कि वारदात में मासूम की मां भी हाथ है। लेकिन छानबीन में उसकी भूमिका सामने नहीं आई। दरअसल मासूम ने झुग्गी में अपने मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसलिए रिजवान ने वारदात को अंजाम दिया। दरियागंज थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि चार अगस्त की रात को दरियागंज थाने में एक व्यक्ति ने अपनी आठ साल की बेटी के गायब होने की शिकायत दी थी। व्यक्ति ने बताया कि तीन अगस्त को वह पत्नी और चार बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रहा था। इस बीच उसकी बेटी गायब हो गई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच 18 अगस्त को मासूम का शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में यमुना खादर से बरामद हुआ। उसका गला रेतने के अलावा उसका चेहरा किसी धारदार हथियार से कुचला हुआ था। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर संदीप गोदारा व अन्यों की टीम को जांच के लिए लगाया गया। 

जांच में पता चला कि रकाबगंज, तुर्कमान गेट इलाके में रहने वाला कसाई रिजवान मासूम के घर आता-जाता था। वह अक्सर उसे टॉफी व अन्य सामान भी दिलाता था। घटना वाले दिन रिजवान को यमुना खादर में देखा गया था। पुलिस ने शक के आधार पर रिजवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन

जांच में पता चला कि रिजवान और मासूम की मां के अवैध संबंध हैं। रिजवान मासूम के झोपड़ी पर अक्सर आता था। घटना से एक दिन पूर्व मासूम ने अपनी मां और रिजवान को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस बात पर रिजवान ने मासूम को रास्ते से हटाने का ठानी। तीन तारीख की आधी रात को वह मासूम की झुग्गी पर पहुंचा। वहां वह सोते हुए मासूम को उठाकर यमुना खादर ले गया। वहां पहले आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी पहचान मिटाने के लिए आरोपी ने उसका चेहरे बड़े छुरे की मदद से खुरचकर खराब कर दिया। बाद में आरोपी फरार हो गया। पुलिस को शक था कि मासूम की मां भी शायद इस हत्याकांड का पता था। इस आधार पर पुलिस ने उसकी मां से भी पूछताछ की। लेकिन उसकी भूमिका अभी सामने नहीं आई है। दरियागंज थाना पुलिस रिजवान के खिलाफ हत्या, पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed