देवांश के स्कूल की प्रिंसिपल सहित स्टाफ के पांच लोग गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंतकुंज स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल के वाटर टैंक में डूबने से पहली कक्षा के छात्र देवांश ककरोला (6) की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने स्कूल की प्रिंसिपल और क्लास टीचर मीनाक्षी कपूर सहित स्टाफ के तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि इस मामले में शुरु से ही देवांश के पिता प्रिंसिपल संध्या साबू की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पिता का आरोप था कि घटना वाले दिन स्कूल की प्रिंसिपल ने उन्हें और उनकी पत्नी को मुंह बंद रखने को कहा था।
देवांश के पिता ने आरोप लगाया था कि उसकी मौत के पीछे एक गहरी साजिश है इसलिए, इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।
पुलिस ने शक के आधार पर प्रिंसिपल और क्लास टीचर सहित स्कूल के मेंटनेंस इंचार्ज, माली और आरओ ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया है।
देवांश मामले में हुए नया खुलासा
देवांश ककरोला की हुई मौत के मामले में बुधवार को नया खुलासा सामने आया है। पुलिस पूछताछ में ये बात सामने आई है कि छात्र देवांश को कुछ क्लास (पीरियड) में डर लगता था और वह उससे बचने के लिए स्कूल में कहीं जाकर छिप जाता था।
हादसे वाले दिन भी वह दो बार जाकर स्कूल में छिप गया था। माना जा रहा है कि छिपने के दौरान ही वह वाटर टैंक में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्कूल प्रशासन व टीचर से पूछताछ में देवांश के क्लास से छिपने की बात सामने आई है।
पुलिस ने बुधवार को वाटर टैंक को खाली करवाया लेकिन उसमें कुछ संदिग्ध चीज नहीं मिली है। टैंक में एक चश्मा मिला है। माना जा रहा है कि ये चश्मा उस छात्र है कि जिसने देवांश को टैंक से निकाला था।