{"_id":"5d881a038ebc3e015e1b6446","slug":"rewardee-of-25-k-asif-arrested-after-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद दबोचा 25 हजार का इनामी आसिफ, सास और साली को मारने की थी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद दबोचा 25 हजार का इनामी आसिफ, सास और साली को मारने की थी योजना
Mon, 23 Sep 2019 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Sep 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश आसिफ उर्फ आशू उर्फ नूर आलम (40) मुठभेड़ के बाद दबोचा है। पुलिस ने काबू करने का प्रयास किया तो आसिफ ने तीन गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
एक गोली एएसआई की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी लगी। पुलिस ने दो जवाबी गोलियां चलाकर उसे दबोचा। उसके पास से दो पिस्टल, 22 कारतूस, तीन खोखे और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 25 फरवरी को उसने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह हाथ नहीं आया तो यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। उस पर 40 अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे एएसआई सुखबीर, हरेंद्र, हवलदार अमित और राजू सैनी की टीम ने एक सूचना के बाद 70 फुटा रोड सीमापुरी के पास पिकेट लगाई।
इस बीच आए बाइक सवार आसिफ को पुलिस ने रोकने का प्रयास करने किया तो उसने पिस्टल निकालकर पुलिस पर गोली चला दी। एक गोली सुखबीर की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।
जवाब में सुखबीर ने भी गोली चलाई। हवलादार अमित ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने 25 फरवरी 2019 को गरिमा गार्डन, साहिबाबाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
उसकी सास और साली इस केस की पैरवी कर रही थीं, इसलिए वह उनकी भी हत्या की योजना बना रहा था। उसके पास से पत्नी की हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद हो गई है।